लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक
शिवेंद्र गोस्वामी
धौलछीना। कोरोना महामारी के बाद पहला मौका है जब रामलीला पंडाल बेधड़क दर्शकों से गुलजार हो रहे हैं आयोजक भी इसे अभूतपूर्व रंग देने का प्रयास कर रहे हैं वही जहां पहले सुरक्षा वह शांति के के भाई से महिलाएं अभिनय से दूर रहती थी धीरे धीरे ग्रामीण कि इस रामलीला में भौतिक चकाचौंध के साथ महिला पात्र भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं जिसमें सुरक्षा के पूरे इंतजामों के की कोशिश में जुटे हैं श्री रामलीला कमेटी धौलछीना तत्वाधान में आयोजित रामलीला जहां बरसों पहले छिलकों वह मसालों क्रोसिन वाह एलपीजी पेट्रोमैक्स के सहारे बिना इंस्ट्रूमेंट ओके रामलीला कराई जाती थी।
वही आज हाईटेक हुए मंच में शनिवार को छठे दिवस में सूर्पनखा नासिका छेदन, खर दूषण वध, रावण सूर्पनखा संवाद, रावण मारीच संवाद, सीता हरण तथा जटायु मरण के दृश्य का मंचन किया गया। छठे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का होना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। तथा उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा राम तथा भरत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। तथा महिला पात्रों के अभिनय कर रहे पात्रों के माता पिता के ऐसे संस्कार देने पर ही यह बच्चे आज मंच साझा कर रहे हैं जिसके लिए माता-पिता की भी मुख्य भूमिका है।छठे दिन का मुख्य आकर्षण शूर्पणखा नासिका छेदन रहा। पंचवटी में राम लक्ष्मण और सीता को देख कर सूर्पनखा राम पर मोहित होकर उनसे शादी का प्रस्ताव रखती है। काफी समझाने पर भी नहीं मानने पर क्रोधित होकर लक्ष्मण सूर्पनखा की नाक कान काट देते हैं। इसके उपरांत सूर्पनखा खर दूषण के पास पहुंचती है राम खर और दूषण का वध कर देते हैं। यह सुनकर रावण आग बबूला हो जाता है और सीता हरण की योजना बनाता है।
राम दिव्यांश, लक्ष्मण प्रियांश, सीता रेनू नेगी, सूर्पनखा नेहा, खर कुंदन मेहरा, दूषण हरिवंश बिष्ट, रावण उमेश मनराल, मारीच प्रकाश बर्मा तथा मंत्री का किरदार अंकित और दिनेश ने निभाया। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही है। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पितांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, कांग्रेस प्रदेश सचिव परितोष जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुड्डू भोज, सचिव रामलीला कमेटी नंदा देवी अर्जुन बिष्ट, नंदा देवी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप मेर, कांग्रेसी जिला उपाध्यक्ष तारा चंद जोशी, अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ हरीश भट्ट, नवीन उपाध्याय, निर्मल उप्रेती, हरीश भंडारी आदि लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद