नए साल में खुलेगा भर्तियों का पिटारा, सीएम धामी ने किया ऐलान-

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। उत्तराखंड में नये साल पर 19 हजार नौकरियां मिलेंगी। सात हजार नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में शनिवार को रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि शासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेले में शिरकत करने पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि अक्तूबर में जारी भर्ती कलेंडर की सभी भर्तियां दिसंबर तक पूरी हो जाएंगी। इनके पूरा होते ही विभिन्न विभाग में रिक्त 19 हजार पदों पर भर्तियों निकाली जाएंगी। इन पदों को भरना उनकी प्राथमिकता है। धामी ने कहा अब ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि कोई भी भर्तियों में अनियमितता करने की हिम्मत नहीं करेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बजाए लोकसेवा आयोग उत्तराखंड में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्तियां कराएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119