सल्ट के विधायक महेश जीना व सांसद अजय टम्टा ने ग्वालबीना में 20 फिट की महादेब की मूर्ति लगाने व ग्राम छानी में दो पेयजल योजनाओं का किया शिलान्यास
एस आर चंद्रा
भिकियासैणण (अल्मोडा़) विधान सभा सल्ट में महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम ग्वालबीना के मृत्युजेंश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक ने 20 फीट ऊं’ची भोलेनाथ की मूर्ति का अनावरण किया। तत्पश्चात ग्राम सभा छानी में दो प्रमुख पेयजल योजनाओं का शिलान्यास क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा व क्षेत्र के दोनों विधायक महेश जीना व द्वाराहाट के मदन बिष्ट संयुक्त रूप से किया।

पेयजल योजनाओं में प्रथम आसुर गड़ी ग्राम समूह पंपिंग योजना 1572.950 लाख है, जिसमें 21 ग्राम पंचायत है। 19 ग्राम पंचायत चौखुटिया क्षेत्र की और 12 ग्राम पंचायत स्याल्दे के अंतर्गत आती हैं। आशुर गड़ी का कार्य 17 अक्टूबर 2022 से कार्य शुरू हुआ है, जिसमे 35 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है।
मासी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना 3107.69 लाख है, जिसमें कुल 21 राजस्व ग्राम आते है, मासी ग्राम समूह 38 ग्राम पंचायत को पानी की आपूर्ति की जायेगी, इसका भी 31 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ, जिसमे10 प्रतिशत कार्य किया गया।
कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने कहा नेता किसी भी पार्टी का हो उनका काम विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का है। विकास का उद्देश्य है की प्रत्येक व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। विधायक महेश जीना ने कहा विकास कार्यों में पार्टीवाद नही करना चाहिए, पानी से कोई भी गांव नही छूटना चाहिए। श्री जीना ने सभी लोगो को पेयजल योजना की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, सल्ट विधायक महेश जीना, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, अनिल शाही, विनोद भट्ट, देवीदत्त शर्मा आदि विभागीय अधिकारी के साथ ही भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग