विधायक जीना ने किया विभिन्न कार्यों का शुभारंभ-
एसआर चंदा की रिपोर्ट
भिकियासैंण। विकास खण्ड सल्ट में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम नेकणा में 19 लाख, टिटोली मे 20 लाख एवं दन्यूड़ा में 13 लाख की धनराशि के निर्माण से अमृत सरोवरों (झीलों) का निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक महेश जीना ने किया । जल संरक्षण के लिए बनाए जा अमृत सरोवरों को स्रोतों के पुनर्जीवित करने,भूगर्भीय जल को उच्च स्तर करना एवं पर्यटन स्थल को बढ़ावा देना है । अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य महाँत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पूर्ण जो ग्राम प्रधान की देखरेख में किया जाएगा ।
विधायक महेश जीना ने कहा की मानिला पर्यटन ने रूप में जाना जाता है,इसे और विकसित किया जाएगा जिसमें फलों , फूलों के वृक्ष लगाए जाएंगे एवं अन्य अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। इस शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक महेश जीना, मण्डल अध्यक्ष देवीदत्त शर्मा, प्रधान नैलवाल पाली सोनू सिंह, केलाश तिवारी, महेंद्र सिंह उजराडी, एडीओ देव तडाकी,खीम सिंह, दिवान असवाल, भवान सिंह, गोपाल सिंह, बचें सिंह बोरा,खुशाल सिंह, दुर्गा असवाल,हुकंम सिंह, चन्द्रा ,जोगुली देवी, देवुली देवी आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती