विधायक महेश जीना ने जन मिलन केंद्र का किया उद्घाटन-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। विधान सभा सल्ट के आज ग्राम ऐराडी बिष्ट में विधायक महेश जीना ने जन मिलन केंद्र का उद्घाटन किया। 2.50 लाख रूपये की लागत से बने जन मिलन केन्द्र का विधायक महेश जीना ने नारियल तोड़ कर शुभारम्भ किया।क्षेत्रीय लोगो ने जन मिलन केन्द्र बनने पर विधायक जीना का आभार व्यक्त किया
इसी के साथ ही पूर्व में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य द्वारा बारात घर के घोषित 19 लाख की धनराशि स्वीकृति होने पर विधायक महेश जीना के हाथों से शिलान्यास किया। इस उद्घाटन समारोह में विधायक ने सभी ग्रामीणों की जन समस्याएं भी सुनी, तथा इन समस्याओं को जल्द दूर करने को आश्र्वस्त किया,उन्होंने क्षेत्र की जन समस्याओं को प्राथमिकता से करने को कहा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे |
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार