uttarakhand-होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कर्मी का शव, सिर की हड्डी टूटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। अमाऊं स्थित एक होटल में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में होटल कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत -दोनों चालक हिरासत में

मृतक की पहचान टनकपुर निवासी दिनेश पुत्र दिवाकर (47) के रूप में हुई है। वह अमाऊं स्थित होटल में कार्यरत था। रविवार को होटल में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। होटल स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिवाली मनाने घर लौट रहे परिवार की बाइक हादसे में उजड़ी खुशियां, महिला की मौत -पति-बेटा घायल

सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर गुम चोट के निशान मिलने के साथ ही सिर की हड्डी टूटी होने की पुष्टि हुई है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119