पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल को भट्ट ने दी श्रद्धांजलि -परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना
नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के जनतावल गांव पहुंचकर उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह जनतवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने स्वर्गीय जनतवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।
सांसद भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय नारायण सिंह जनतवाल का उत्तराखंड राज्य आंदोलन एवं जनसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपना जीवन प्रदेश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष, समर्पण और योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन प्रदेश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ऑपरेशन प्रहार का असर : हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को दबोचा -NBW पर हुई गिरफ्तारी
दीपावली की खरीदारी के बीच महिला को बनाया सम्मोहन का शिकार -कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर फरार हुए उचक्के
दुःखद :-अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत -एक साल पहले हुई थी शादी