ऑपरेशन प्रहार का असर : हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को दबोचा -NBW पर हुई गिरफ्तारी

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हल्दूचौड़ पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिवाली मनाने घर लौट रहे परिवार की बाइक हादसे में उजड़ी खुशियां, महिला की मौत -पति-बेटा घायल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 नवंबर 2026 को चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं की टीम ने माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए वारंटी पवन जोशी पुत्र कृष्णानन्द जोशी, निवासी किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, जिला नैनीताल को किशनपुर सकुलिया से गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिना ओटीपी और कॉल के पिता-पुत्र के खातों से उड़ाए 1.64 लाख रुपये- साइबर ठगी से मचा हड़कंप

गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री हरवंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत -दीपावली से पहले दो परिवारों में पसरा मातम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, लालकुआं।
  2. कांस्टेबल गुरमेज सिंह।

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119