दीपावली की खरीदारी के बीच महिला को बनाया सम्मोहन का शिकार -कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर फरार हुए उचक्के

खबर शेयर करें 👉

दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच उचक्कों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। अज्ञात युवकों ने कथित रूप से महिला को सम्मोहित कर उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पटाखे से बर्तन का टुकड़ा आर-पार होने की कहानी पर सवाल -पीएसी रिक्रूट की मौत में सीबीआई जांच की मांग

जानकारी के अनुसार, दीपावली पर्व के चलते जसपुर के मुख्य बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान बाजार पहुंची एक महिला को कुछ अज्ञात युवकों ने अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला को सम्मोहित कर इस कदर अपने झांसे में लिया कि उसने खुद ही अपने कानों से सोने के कुंडल उतारकर उन्हें सौंप दिए। जेवर हाथ लगते ही आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सीने में दर्द उठने से हलवाई की मौत -अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो कानों से कुंडल गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिवाली मनाने घर लौट रहे परिवार की बाइक हादसे में उजड़ी खुशियां, महिला की मौत -पति-बेटा घायल

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119