रेड अलर्ट के चलते जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित
नैनीताल। मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर (शुक्रवार) को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया।
मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने 07 अक्टूबर (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग