आटो में बैठकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाली एक नाबालिग सहित पांच महिलाएं गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 महिलाओं एवं एक नाबालिक लड़की को मुखानी पुलिस एवं एसओजी गिरफ्तार किया है ।

शहर में चेन स्नेचिंग एवं लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली साथ ही मुखबिरो को भी लगाया। जिसके बाद चैन स्नैचिंग रूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई। गिरोह में कुल 04 महिलायें व नाबालिक लड़की शामिल है। पकड़े गए आरोपियों में सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी राजेश चमार, सुनीता देवी उम्र-30 वर्ष पत्नी विजय कुमार, अन्तिमा देवी उम्र-19 वर्ष पत्नी गिद्धन चमार, -मंजू देवी उम्र पत्नी अर्जुन चमार निवासीगण- ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तह0 गोला, जिला-गोरखपुर यूपी शामिल है। एक बालिक नाबालिक उम्र-12 वर्ष निवासी उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश

महिला कांस्टेबल के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ व उनकी तलाशी ली गयी तो सरिता देवी उपरोक्त के पर्स से एक सोने की चैन जो हुक से एक सिरे से टूटी हुई है बरामद हुई। वही अन्तिमा देवी उपरोक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने की चैन व मंजू देवी की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर


पकड़ी गई महिलाओं से मौके पर चोरी का माल बरामद होने व सभी महिलाओं द्वारा विधि विवादित किशोरी रवीना उपरोक्त को साथ लेकर संयुक्त रुप से लगातार सठयन्त्र रचकर व योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119