उत्पीड़न न रुकने पर दी आत्मदाह की चेतावनी, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र
भवाली। एक व्यक्ति ने जमीन की पैमाइश मामले को लेकर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। साथ ही उत्पीडऩ न रुकने पर उसने खून से पत्र लिखकर कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय परिसर में आत्मदाह की धमकी दी है। गांधी कालोनी, वार्ड नम्बर दो भवाली निवासी खजान चन्द्र भट्ट ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और कुमाऊं आयुक्त को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उसने 2019 में दुगई स्टेट निवासी बसंत जोशी तथा वर्ष 2021 में मुन्नी जोशी से भूमि खरीदी थी। उन्होंने उक्त जमीन की पैमाइश के लिए नगर पालिका तथा उपजिलाधिकारी से पत्र व्यवहार किया लेकिन जमीन की पैमाइश के बजाए उसके खिलाफ दो वाद दायर कर दिये गये। उनका कहना है कि भीमताल मार्ग में उनकी दुकान है, जिस पर उच्चतम न्यायालय का स्थगन आदेश है।
बावजूद इसके बीती 31 अक्टूबर को भाजपा के दो स्थानीय नेताओं के इशारे पर उनकी अनुपस्थिति में जिला प्रशासन एवं लोनिवि के कर्मचारियों की टीम बुलडोजर से उसकी दुकान तोडऩे पहुंची। वहां उपस्थित उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया। इस दौरान सदमे से वह बेहोश हो गयी। जिसके बाद प्रशान का अमला उनकी पत्नी से हस्ताक्षर ले कर खुद अपनी दुकान नहीं तोडऩे पर दुबारा दुकान तोडऩे की चेतावनी दे कर चले गये। खजान भट्ट ने पत्र में उनका उत्पीडऩ न रुकने पर नौ नवम्बर को आयुक्त कार्यालय परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर बड़ा एक्शन : 50 स्कूलों को नोटिस, 12 और घेरे में –शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन सख्त, नियमों की अनदेखी पर मांगा जवाब
30 साल से जाम ‘मुख्य गेट’ बना भीमताल झील के लिए खतरा -PMO दखल के बाद शुरू हुई डैम मरम्मत
वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बल्लभ पंत का निधन, गंगोलीहाट शोक में डूबा
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में अमेरिकी छात्रों ने शुरू किया भारतीय ज्ञान प्रणाली पाठ्यक्रम