एलआईसी बंद करने जा रही है अपनी सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली स्कीम धन वर्षा पॉलिसी

खबर शेयर करें 👉


नईदिल्ली, 21 फरवरी। एलआईसी में आप भी आपका पैसा निवेश करते है और उसका कारण यह है की हम सबकों यहां से पैसा वापस मिलने की गांरटी होती है। ऐसे में आप भी इसका ही चुनाव करते है और बढ़िया से बढ़िया स्कीम में अपना पैसा निवेश करते है। लेकिन एलआईसी अपने सबसे धांसू स्कीम को बंद करने जा रही है।
जी हां जानकारी सामने आई है की सबसे तगड़ा रिटर्न देने वाली धन वर्षा पॉलिसी को एलआईसी जल्द बंद करने जा रही है। ऐसे में अगर आपने इस पॉलिसी में निवेश किया है तो आपको ये जानना बेहद जरुरी है कि इस स्कीम की लास्ट डेट क्या है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान


खबरों की माने तो यह पॉलिसी इस तिमाही यानी 31 मार्च, 2023 तक चलेगी। इसके बाद यह खत्म हो जाएगी। इस पॉलिसी की खास बात ये है कि यह एक सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। इस स्कीम में सेविंग और सिक्योरिटी दोनों मिलती है, साथ ही साथ असामयिक मृत्यु के मामले में मृत्यु लाभ भी देती है, साथ ही मैच्योरिटी पर पूरा लाभ देती है।  

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119