मैदानी इलाकों में घना कोहरा, दून में छाए हल्के बादल, 26 दिसंबर के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के देहात के इलाकों में कोहरा छा रहा है। सुबह 11 बजे तक भी धुंध पड़ रही है। देहरादून में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। इस वजह से ठंड में भी इजाफा हो गया है। देहरादून में धूप नहीं निकलने से ठंड बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा है। प्रदेश में बारिश भी 26 दिसंबर के बाद ही होगी। तीन सप्ताह बीतने को है, लेकिन इसके बाद भी दिसंबर में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होने की वजह से यह स्थिति बनी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119