बिग ब्रेकिंग..मंत्री महाराज के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोपी डॉक्टर निलंबित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबंधन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीजों और तिमारदार से बदसलुखी के मामले चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़िया खनन से मनगढ़ में बढ़ा भूस्खलन का खतरा - खेतों तक पहुंचा मलबा

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र स्थित सतपुली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा.शिवकुमार द्वारा मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने और मरीजों व उनके तिमारदारों से बदसलुखी के मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि 19 दिसंबर को पौड़ी जनपद के सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी शिवकुमार का मामला उनके संज्ञान में आया था। जिसके बाद निलंबन की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119