हल्द्वानी हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, चस्पा किए गए पोस्टर
हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हिंसा के संबंध में पांच और दंगाइयों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ताजा गिरफ्तारियों के साथ आठ फरवरी को शहर में एक मदरसे को ध्वस्त करने के बाद हुई पथराव और आगजनी की घटनाओं के संबंध में पकड़े गए दंगाइयों की कुल संख्या 42 हो गई है। मलिक ने मदरसे का निर्माण कराया था और इसे ध्वस्त करने का पुरजोर विरोध किया था। उसे झड़पों का मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता है। अब्दुल मलिक और उसके बेटे सहित नौ ‘वांछित दंगाइयों’ के पोस्टर भी शहर के विभिन्न स्थानों पर चस्पा किए गए हैं और जनता से उनके बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करने का अनुरोध किया गया है। मलिक और उसके बेटे के अलावा, ‘वांछित दंगाइयों’ में तस्लीम, वसीम, अयाज, रईस, शकील अंसारी, मौकीन और जिया उल रहमान शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि उसकी टीम उपद्रवियों को पकडऩे के लिए हर संभव स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने हिंसा के केंद्र रहे शहर के बनभूलपुरा इलाके में शुक्रवार को कुछ घंटे के लिए सशर्त ढील दी। हालांकि, इलाके में इंटरनेट सेवा आठवें दिन भी बंद रही। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर के बनभूलपुरा इलाके में अलग-अलग अवधि के लिए कफ्र्यू में ढील दी थी। बनभूलपुरा में अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को ढहाने के बाद आठ फरवरी को इलाके में हिंसा भड़क गई थी। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के कर्मियों और पुलिस पर पथराव किया था और पेट्रोल बम फेंके थे जिसके कारण कई पुलिसकर्मियों को एक थाने में शरण लेनी पड़ी थी जिसे भीड़ ने बाद में आग के हवाले कर दिया था। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस एवं पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा
फेसबुक फ्रेंडशिप का जाल: ‘ब्रिटेन की डॉक्टर’ बनकर साइबर ठगों ने शिक्षिका से ऐंठे 58 लाख रुपये
मासूम का सौदा करने वाली दो महिलाएं दोषी -10-10 साल की कठोर कैद