ठगों के झांसे में आकर 2.66 लाख गंवाए
हल्द्वानी। ठगों के झांसे में आए एक व्यक्ति से 2.66 लाख से अधिक की ठगी हो गई। हालांकि ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर पुलिस से संपर्क किया तो कुल रकम में से 95 हजार रुपये होल्ड कर दिए। हालांकि होल्ड की गई रकम भी अभी नहीं मिल पाई है।
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी खुशाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके नंबर पर ऑनलाइन प्रीपेड टेलीग्राम टास्क संबंधी कॉल आया। झांसे में आकर खुशाल ने ठगों के बताए गए स्टेप को फॉलो किया तो खाते से 2.66 लाख कट गए। ठगी का अहसास होने पर पुलिस से संपर्क किया तो 95 हजार की रकम होल्ड होने की जानकारी उन्हें दी गई। पीड़ित ने शीघ्र रकम वापस दिलाने की मांग की है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि धोखाधड़ी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर टीम कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर