शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई
काशीपुर। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया हैं। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
केलाखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी है। बताया कि उसकी ग्राम हल्दुआ निवासी गुरमेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह के परिवार से मुलाकात जेल में हुई थी। इसके बाद गुरमेज सिंह ने उससे फोन पर बात करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इस पर वह उसके साथ घूमने भी गई। 13 दिसंबर को गुरमेज सिंह ने उसे अपने घर बुलाया। जहां रात ज्यादा होने पर वहीं रूक गई। इस दौरान गुरमेज ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। शादी का झांसा देते हुए उसने इसके बाद कई बार संबंध बनाकर वीडियो भी बना ली।
शादी की बात करने पर अब उसने इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरमेज सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दुर्घटना कर शव नाले में फेंकने वाला मुख्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार -दो सहयोगी फरार