हल्दूचौड़ में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार
हल्दूचौड़/नैनीताल। अवैध नशे के खिलाफ हल्दूचौड़ चौकी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। चौकी इंचार्ज शंकर नयाल के सशक्त नेतृत्व में पुलिस ने जयपुर बीसा क्षेत्र से लंबे समय से अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त अधेड़ महिला कमल कौर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने महिला के कब्जे से 43 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार महिला की पहचान कमल कौर पत्नी राम सिंह के रूप में हुई है, जो काफी समय से चोरी-छिपे अवैध शराब का कारोबार कर क्षेत्र में नशे का जाल फैलाने में सक्रिय थी।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मोबाइल पेट्रोलिंग टीम द्वारा की गई, जिसकी सतर्कता से एक बड़े अवैध कारोबार पर समय रहते रोक लगाई जा सकी। इससे पहले भी हल्दूचौड़ चौकी पुलिस खड़कपुर क्षेत्र में देशी व अंग्रेजी शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चुकी है।
पूरी कार्रवाई में चौकी इंचार्ज शंकर नयाल की सक्रिय भूमिका रही। उनके निर्देशों पर पुलिस टीम लगातार अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल मनीष कुमार, गुरमेज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा