पुलिस अभिरक्षा से भागा एनडीपीएस एक्ट का आरोपी 3 दिन बाद गिरफ्तार
बागेश्वर। पुलिस अभिरक्षा से भागा गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी तीन दिन बाद फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्त करनी पड़ी। आरोपी उन्हें नदियों से लेकर जंगलों में छिपकर छकाता रहा। उसे पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया। आखिरकार पुलिस ने उसे गुरुवार की रात पकड़ लिया। शुक्रवार को मेडिकल के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि वारंटी धीरज थापा पुत्र धन सिंह थापा निवासी किरायेदार पप्पू दफौटी नुमाईशखेत पुलिस को चमका देकर भाग गया था। उसकी तलाश में पुलिस दिन रात जुटी रही, लेकिन शातिर थापा पुलिस चमका देता रहा। मामले में पुलिस ने एक और धारा लगाकार कोतवाल कैलाश नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने लगातार तीन दिन, तीन रात संभावित स्थानों पर दबिश दी। वाहनों को चेक किया। ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र के घने जंगलों, नदी किनारे व नुमाईंशखेत, चंडिका मंदिर, नई बस्ती, चौरासी, सैंज, भुरचुनिया धार, दफौट, पाटन, मोहननगर, माल्ता, मेहनरबूंगा, पगना, गाड़गांव आदि स्थानों पर कॉबिंग की। गुरुवार की रात साढ़े दस बजे करीब प्रावि गाड़गांव के पास उसे गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग