तमंचे और चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। रुद्रपुर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन जिले भर में सगन चेकिंग अभियान चल रहा है l इसी क्रम में गुरुवार को दिनेशपुर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक युवक को संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई।
जहां युवक के पास से देसी तमंचा के साथ 315 का जनता कारतूस बरामद किया गया साथी चेकिंग के दौरान पता लगा अभियुक्त का दो पहिया वाहन भी चोरी का है जिस पर पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में लेकर अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है l पुलिस ने बताया कि रामबाग पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्त विक्की सरकार पुत्र रितु सरकार निवासी वार्ड नंबर 9 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर को एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद
uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत