अस्कोट हरसान में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर दी जान, क्षेत्र में सनसनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। चौकी बरहेनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अस्कोट हरसान में रविवार को एक व्यक्ति द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

20 अक्तूबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि अस्कोट हरसान निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर में स्वयं को गोली मार ली है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संदीप शर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि मृतक चंचल सिंह बोहरा (50 वर्ष), पुत्र रविन्द्र सिंह बोहरा, निवासी अस्कोट हरसान, घर के ऊपर वाले कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे। उनके पास से एक डबल बैरल बंदूक भी बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला

पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर बंदूक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और रिपोर्ट उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना की जांच जारी है और आवश्यक तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119