हल्द्वानी में जहरीला पदार्थ सेवन करने से व्यक्ति की मौत
हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के ग्राम सिया, पोस्ट जिरौली निवासी 44 वर्षीय मनोज कुमार ने बीते 14 फरवरी की शाम अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल बागेश्वर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात