हल्द्वानी में बरेली रोड पर बह रहा पानी, हाईवे पर बना खतरनाक गड्ढा -जिम्मेदार बेखबर
हल्द्वानी। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल बरेली रोड स्थित उजाला नगर में सोमवारी बाबा आश्रम के सामने पिछले करीब एक माह से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। सड़क पर हो रही पानी की इस बर्बादी ने अब विकराल रूप ले लिया है और हाईवे पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर कई दिनों से पानी लगातार बह रहा है, लेकिन संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। बहते पानी के कारण सड़क की सतह कमजोर हो चुकी है और बीच हाईवे पर बड़ा गड्ढा बन गया है। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह इसे देख कर बच निकलते हैं, लेकिन रात के समय यहां दुर्घटना होने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
यह मार्ग हल्द्वानी को बरेली और अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग से जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी भी नियमित रूप से आवागमन करते हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी की बर्बादी के साथ-साथ सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल पानी के रिसाव को रोकने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके और पानी की बर्बादी पर भी रोक लग सके।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर जनसुरक्षा को प्राथमिकता दे, जिससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा