नाबालिग युवती से छेड़खानी का आरोपी मण्डल अध्यक्ष भाजपा से निष्कासित
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सल्ट मण्डल के अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर लगे नाबालिग युवती से छेडख़ानी के आरोपों व उनके खिलाफ दर्ज शिकायत के चलते भाजपा जिला रानीखेत भगवत बोरा के खिलाफ निष्कासन व पद से हठाने की कठोर कार्यवाही तत्काल अमल में लाई गयी है।
भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने पत्र जारी कर भगवत बोरा पर लगे गंभीर आरोपों के चलते उनको दोषमुक्त होने तक मण्डल अध्यक्ष पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुचिता व महिला सम्मान को प्राथमिकता देती है, ऐसे किसी भी गंभीर अनैतिक आरोपों को बर्दास्त नहीं किया जा सकता। भाजपा का चरित्र ऐसा नहीं है, भविष्य में भी पार्टी ऐसे किसी भी कृत्य को किसी दशा में समर्थन नहीं कर सकती।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार