बरा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
रुद्रपुर। ग्राम बरा में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 40 वर्षीय मकबूल पुत्र महबूब निवासी ग्राम बरा की बरा बाजार में पंक्चर की दुकान है। वह शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे घर से बिना बताए निकला था।
शनिवार सुबह मकबूल बरा के कब्रिस्तान में पेड़ पर गले में बेल्ट के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मकबूल का भाई मकदूम और पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मकबूल के परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था। इस कारण उसके घर में विवाद रहता था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…बंद पानी की टंकी बनी मौत का कुआं : मां और दो बेटों की दम घुटने से मौत —हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे से पसरा मातम
उत्तराखंड…15 साल नौकरी, फिर भी सिर्फ 8 हजार वेतन –मीक फार्मा में श्रमिकों का हंगामा, एचआर हेड पर गंभीर आरोप