यूओयू ने प्रेक्षण कार्यक्रम में शिक्षार्थियों को दी कई जानकारी
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केंद्र ने अध्य्यन केंद्र के शिक्षार्थियों के लिए एक प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ओपीएस नेगी ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नेगी ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा इसकी उपयोगिता बताई।
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर आर.सी. मिश्र ने शिक्षार्थियों को ओडीएल कार्य प्रणाली के विषय में जानकारी दी। इसी क्रम में प्रो. गिरिजा पांडे ने शिक्षार्थियों को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा में अध्ययन केंद्रों की भूमिका से अवगत कराया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने परीक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की। प्रवेश अनुभाग के प्रभारी निदेशक डॉ. एमएम जोशी ने प्रवेश आदि से शिक्षार्थियों को अवगत कराया।
डॉ. आशुतोष भट्ट ने आईसीटी की जानकारी दी। सह समन्वयक द्विजेश उपाध्याय, डॉ. राजेश मठपाल ने भी शिक्षार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रोफ़ेसर एके नवीन ने धन्यवाद ज्ञापित कियाl कार्यक्रम का संचालन आदर्श अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर आदर्श अध्ययन केंद्र के डॉ. गौरी नेगी, डॉ. मनीषा पंत, डॉ. प्रदीप पंत एवं योगेश गुरुरानी, दीपक पंत तथा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. डिगर सिंह, डॉ. देवकी सिरोला, डॉ. अरविंद भट्ट एवं अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहेl कार्यक्रम में लगभग 100 शिक्षार्थी उपस्थित रहेl
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन