नगर निगम हल्द्वानी में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण शुरू

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण किए जा रहे हैं। वर्तमान में अब तक सब-रजिस्ट्रार स्तर पर 514 एवं रजिस्ट्रार स्तर पर 8 विवाह पंजीकरण किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

शासन से प्राप्त पत्र के क्रम में समस्त विभागीय कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण किया जाना है, उक्त के क्रम में आज नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में कार्यरत धीरज चंद के विवाह का पंजीकरण किया गया‌ तथा नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को पंजीकरण करने हेतु आदेशित किया गया। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत समस्त नागरिकों से अपील है कि जिनका विवाह दिनांक 26 मार्च 2010 के पश्चात हुआ है ऐसे समस्त नागरिक अपना पंजीकरण शीघ्र करायें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119