हल्दूचौड़ : ऑपरेशन प्रहार के तहत ठगी का वारंटी गिरफ्तार -लंबे समय से चल रहा था फरार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शाम 7 बजे गई बिजली, आधी रात तक नहीं लौटी -मोटाहल्दू में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरवश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस टीम ने अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 64 वर्षीय बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी की पहचान देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वाद संख्या 498/2022 में धारा 420 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। मामले में माननीय न्यायालय हल्द्वानी द्वारा आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार की मौत

पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119