विवाहित महिला ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। विवाहित महिला ने प्रेमी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी के मना करने के बावजूद परेशान करने के साथ ही गाली-गलौच कर रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रायपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि महिला ने तहरीर दी। बताया कि एक महिला ने तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “मौत के बाद भी दो घंटे काम कराता रहा प्रबंधन!” बजाज प्लांट पर भड़के श्रमिक -20 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

उसने कहा कि 2009 में उसका विवाह हुआ था। अपने पति संग रहते हुए 21 मई 2022 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टग्राम के जरिए उसका संपर्क सुमित कुमार कटारिया निवासी कुआंखेड़ा, ननौता, जिला सहारनपुर से हुआ। दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी के प्रेम के झांसे में आकर महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ जाकर रहने लगी। आरोप है कि प्रेमी संग रहना शुरू किया तो वह दुर्व्यवहार करने लगा। महिला करीब बीस दिन पहले अपने पति और बच्चों संग आकर रहने लगी। आरोप है कि अब सुमित कटारिया लगातार परेशान कर रहा है। महिला को साथ रखने के लिए खुद जहर खाने की धमकी देता है। महिला का पीछा कर उनके घर तक भी पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119