घर में चला रहे थे अवैध धंधा, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


लुधियाना (पंजाब) । जगराओं में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में 2 महिलाओं सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं अपने ही घर में अवैध शराब की तस्करी कर रही थी। देहाती पुलिस ने दोनों को अलग-अलग जगहों से काबू किया है। इस दौरान इनके कब्जे से 88 बेतलें अवैध शराब की बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रायकोट व थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज किया गया है, जिनकी पहचान प्रकाश कौर निवासी कुल गहन सिधवां बेट, मनजीत कौर निवासी कोटली कुल गहना सिधवां बेट व अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी मोहल्ला गुरु नानकपुरा रायकोट के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती -मुंबई में बैठे प्रेमी से ऑनलाइन कराया निकाह


बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश कौर ने अपने पति की मौत के बाद से ही अपने घर में अवैध शराब का धंधा खोल लिया था। घर का खर्च चलाने के लिए उसने अपने ही घर में अवैध शराब निकाल कर घर के बाहर बैठ कर बेचनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना सिधवां बेटी की पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया। इस दौरान इससे 31 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।
वहीं दूसरी आरोपी महिला मनजीत कौर भी अपने घर के बाहर बैठ कर अवैध शराब बेचती थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला को ग्राहक को शराब बेचते हुए काबू कर लिया। इस दौरान मनजीत कौर से 21 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। वहीं तीसरा आरोपी अवतार सिंह तारी बाहरी राज्यों सस्टे रेट पर शराब मंगवा कर बिना परिमट व लाइसेंस के पैदल ही लोगों के घरों तक पहुंचाता था। गिरफ्तारी के दौरान इससे 36 बोतल शराब की बरामद की गई हैं।  

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119