मौलवी पर बच्चियों से अश्लील हकरत का आरोप, आरोपी फरार
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में मस्जिद के अंदर अस्थाई तौर पर चल रहे मदरसे में पढऩे वाली बच्चियों के साथ मौलवी के अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी मौलवी फरार हो गया। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि गांव में एक मस्जिद है। उसमें मौलवी के रूप में डांग थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी शब्बीर रजा को नियुक्त किया हुआ था। शब्बीर रजा ने मस्जिद में ही एक कमरे के अन्दर अस्थाई मदरसा बना रखा था। मदरसे में वह गांव के बच्चों को दिनी तालीम ऊर्दू पढ़ाया करता था।
महिला के अनुसार उसकी आठ वर्ष की पुत्री भी अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ती थी। बताया कि कुछ दिनों से उसकी पुत्री मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम हो जाती थी। कुछ दिनों तक तबीयत खराब होने की बात सोचकर उसने ध्यान नहीं दिया लेकिन जब लगातार उसकी पुत्री गुमसुम रहने लगी तो 16 अगस्त को पुत्री के साथ मदरसे में ही पढऩे वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ की। तब पुत्री ने बताया कि मदरसे में मौलवी पढ़ाई के समय तथा छुट्टी के बाद बड़ी लड़कियों और लड़कों के जाने के बाद चार मासूम बच्चियों को अपने कमरे के अन्दर ले जाता था और कमरे के अन्दर अपने मोबाइल में गन्दी गन्दी वीडियो दिखाता था तथा गंदी हरकतें करता था। किसी से शिकायत करने पर धमकी देता था। महिला के अनुसार इसका पता चलते ही वह अन्य महिलाओं के साथ मौलवी के पास गयी तो उसकी भनक लगते ही मौलवी फरार हो गया है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना महिला एसआई दीपा अधिकारी को दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटीभीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार