ओखलकाड़ा के अमजड़ में मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत-
भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के अमजड़ में देर सायं मैक्स खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को 108 से हल्द्वानी भेज दिया गया है। विधायक राम सिंह ने घटना की सूचना प्रशासन को दी जिसके बाद राहत बचाव के लिए राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची।
विधायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्ति करते हुए मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। विधायक कैड़ा ने बताया कि बुधवार को ओखलकांडा ब्लॉक के मिड़ार से पतलोट को आ रही मैक्स यूके 4ए 4804 अनियनत्रित होकर अमजड के चर्रा बेंड के पास गहरी खाई में जा गिरी। दुघर्टना में ग्राम सभा पदमपुर निवासी शिवओम महरा पुत्र जमन सिंह महरा (30) की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि भुवन चंद्र पनेरु पुत्र धन देव को गंभीर चोट आई है जिसे 108 से हल्द्वानी भेजा गया। बताया घटना की सूचना प्रशासन को दी और राहत के लिए राहत दल भेजने को कहा। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को मुवावजा देने व घायल का उचित उपचार कराने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल