कलाकारों ने अल्मोड़ा सूचना कार्यालय में की तालाबंदी-
अल्मोड़ा कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन की अल्मोड़ा इकाई ने सूचना विभाग द्वारा कराये जा रहे ऑडिशन के खिलाफ यहां सूचना विभाग में तालाबंदी करके विरोध दर्ज किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के बैनर तले लोक कलाकार सूचना विभाग परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने जिला सूचना अधिकारी कक्ष में
सांकेतिक तालाबंदी करके अपना विरोध दर्ज किया। इस मौके पर संगठन के महासचिव गोपाल चम्याल ने कहा कि लोक कलाकार 18 माह से बेरोजगार हैं। सूचना विभाग द्वारा ऑडिशन के नाम पर जबरन उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसका वह विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महानिदेशक सूचना को यह समझना चाहिए कि बरसात के मौसम और कोविड के दौर में ऑडिशन नही होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लेने से पूर्व संगठन के किसी भी पदाधिकारीसे वार्ता तक नही की गई। तालाबंदी करने वालों में महासचिव गोपाल सिंह चम्याल, विनोद राम, लोक गायक महिमाल मेहता, कुंवर राज, हिमांशू कांडपाल, विनोद बिष्ट, गोपाल राम, देवेंद्र भट्ट, प्रकाश बिष्ट, संदीप नयाल, सुरेश लाल आदि शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू