बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत नौ घायल

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के कोटद्वार में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार में जयहरीखाल विकासखंड के नौगांव में बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। मैक्स बसड़ा गांव से बरातियाें को लेकर गुनियाल गांव लौट रही थी। इस दौरान मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायलों को खाई से निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची।लोगों ने बताया कि मैक्स चालक शॉर्टकट संपर्क मार्ग से लौट रहा था, जबकि अन्य बराती अन्य वाहनों से घर पहुंच चुके हैं। गांव में कोहराम मचा है। वहीं, घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119