उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल
चमोली। मंगलवार देर शाम मींग गधेरे से निलाड़ी-सनेड़ जा रही एक मैक्स टैक्सी डांगतोली गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
चिकित्सक डा. रिया घिल्डियाल के अनुसार, घायलों में ममता (18) पुत्री यशपाल सिंह, लक्ष्मी (18) पुत्री कुंवर सिंह और खुशबू (18) पुत्री शिशुपाल सिंह शामिल हैं। तीनों छात्राएं मैदुनी गांव की निवासी हैं। चिकित्सक ने बताया कि ममता को काफी चोटें आई हैं, जबकि अन्य दोनों छात्राओं को भी शरीर पर चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया।
वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना 7 अक्टूबर को -सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुई संशोधित सूचना
हल्द्वानी में ग्राफिक एरा ने नवाचार को दी नई उड़ान -30 विश्वविद्यालयों और 35 स्कूलों ने लिया हिस्सा
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
UKnews-हकीम के इलाज के दौरान महिला की मौत -गैर इरादतन हत्या के आरोपी पहलवान नईम गिरफ्तार