uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/ओखलकांडा। तल्ला ओखलकांडा में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी पति को खनस्यूं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को काठगोदाम क्षेत्र के वडियाड लूगड़ के पास से दबोचा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को ग्राम तल्ला ओखलकांडा में भीम सिंह ने अपनी पत्नी डिक्री देवी की डंडे और चम्मच आदि से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान उनके चारों बच्चे भी मौके पर मौजूद थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वीकेंड की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था -सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील

आरोप है कि वारदात के बाद भीम सिंह रात में घर पर ही सोया और अगले दिन सुबह बच्चों को धमकाते हुए घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा। इसके बाद वह घर से फरार हो गया।

मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर खनस्यूं थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ : ऑपरेशन प्रहार के तहत ठगी का वारंटी गिरफ्तार -लंबे समय से चल रहा था फरार

क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में पुलिस और हल्द्वानी से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और सुरागरसी-पतारसी की।

इसी क्रम में 24 अगस्त को पुलिस ने आरोपी भीम सिंह को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घटना के समय शराब के नशे में था और उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-बिना नंबर प्लेट की कार से 13.63 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अनीस अहमद, चौकी प्रभारी ओखलकांडा उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी, सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेश मर्तोलिया, हेड कांस्टेबल भूजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राम सिंह राणा और कांस्टेबल जय किशन की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119