मेडिकल कॉलेज कि 7 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव– स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप
हल्द्वानी। कल एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 5 छात्राएं कोविड पॉज़िटिव पाई गई और आज 2 छात्राएं कोविड पोज़िटिव पाई गई हैं..कुल 7 छात्राएं कोविड पॉज़िटिव हुई हैं।
मामले सामने आने के बाद 125 छात्रों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने 125 छात्रों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। छात्रों को आइसोलेट कर हॉस्टल को सेनिटाइज किया गया है।
डेल्टा प्लस वेरिएंट की आशंका को देखते हुए पॉजिटिव पाई गई छात्राओं के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल से बाहर ना जाने की हिदायत दी है। डेल्टा प्लस वेरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है। वैज्ञानिकों की मानें तो तीसरी लहर का कारण यही वेरिएंट हो सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश