खटीमा में तैनात वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में तैनात वन दरोगा रामप्रसाद की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई। वन विभाग के आवासीय परिसर में देर रात उनका शव उनके कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
खटीमा वन रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि खटीमा वन विभाग में कार्यरत वन दरोगा रामप्रसाद का शव उसके आवासीय कमरे में पड़ा हुआ है। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित कर अपने उच्च अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी। वहीं, खटीमा एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने मीडिया को बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही आस पड़ोस में रहने वाले वन कर्मियों से मामले में जानकारी ली जा रही है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल पाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी