सामाजिक संस्था डोटलगांव सेवा समिति के सदस्यों ने सीएम से की भेंट
शिवेंद्र गोस्वामी
द्वाराहाट/रानीखेत। उत्तराखंडी प्रवासियों की सामाजिक संस्था डोटलगांव सेवा समिति, दिल्ली (पंजिकृत) के शिष्टमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड सदन, चाणक्य पूरी दिल्ली में भेंट कर उन्हें अपनी ग्रामसभा डोटलगांव की मूलभूत समस्याओं सड़क-पानी के साथ-साथ ब्लाक द्वाराहाट अंतर्गत बासुलीसेरा अस्पताल व अपने गांव के जूनियर हाईस्कूल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।
माननीय मुख्यमंत्री धामी जी ने समिति को उक्त समस्याओं के जल्द निवारण का आश्वासन दिया और साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहकर जिस तरह आप लोग अपने गांव के प्रति चिंतित हैं वह काफी उत्साहित करता है। जल्द ही मैं आप सभी के साथ बैठकर बातचीत करना चाहूंगा। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री जी को डोटलगांव सेवा समिति दिल्ली ने अपनी स्मारिका ‘दर्पण’ सप्रेम भेंट दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार