नैनीताल के जंगलों में भीषण आग पर काबू पाने में लगा एमआई-17 हेलीकॉप्टर

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी है। सरकार ने आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर लगा दिया है। हेलीकॉप्टर ने शनिवार सुबह भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। इससे पहले भी साल 2019 और 2021 में अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा


नैनीताल से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्योलीकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि के जंगल इन दिनों बुरी तरह से धधक रहे हैं। इस साल बारिश कम होने के कारण सूखे जंगल जगह-जगह जल रहे हैं। दमकल विभाग और वन विभाग आग पर काबू पाने में लगा है। आग इतनी तेज है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन बातचीत के बाद फैसला लिया गया कि आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त --गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट


इस मिशन के तहत एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर नैनीताल पहुंचा। सुबह हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद लगभग 7 बजे हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट (बाल्टी) में पानी भरा और मिशन पर निकल गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पाइंस से लेकर लडिय़ा कांटा के जंगलों में आग अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है, जिसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर को भेजा गया है। बात दें कि इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 में इसी तरह अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर बुलाया गया था।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप --युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119