लालकुआं में दुग्ध वाहन वह 18 टायरा ट्रक की जबरदस्त टक्कर -एक की मौत, दो गंभीर घायल
लालकुआं। यहां मुक्तिधाम से कुछ आगे सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप मधुसूदन दुग्ध वाहन एवं 18 टायरा ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत में मधुसूदन वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए, जिन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय को 108 एंबुलेंस द्वारा भिजवाया गया है। भीषण दुर्घटना से बरेली रोड में आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लग रहा।
जानकारी के अनुसार नगला की ओर से आ रहे 18 टायर ट्रक के पीछे से आ रहे मधुसूदन दुग्ध वाहन एक मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुग्ध वाहन के परखच्चे उड़ गए, उक्त वाहन में सवार ड्राइवर क्लीनर व एक अन्य व्यक्ति अंदर ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर दो को बाहर निकाल कर उन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय भिजवाया। जबकि एक युवक आधा घंटे से अधिक समय तक वाहन में ही फंसा हुआ था, जिसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने कटर से काटकर वाहन में फंसे हुए मृत युवक को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल