खनन व्यवसाई को गिरफ्तार करने से भड़के खनन कारोबारी पुलिस चौकी घेरी -पुलिस ने ट्रक चालक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर खनन व्यवसायी को पकड़ा, मुचलके पर छोड़ा

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। मोतीनगर के स्टोन क्रशर में रेता बजरी भरने के दौरान ट्रक चालक की पिटाई के बाद एक खनन व्यवसाई को पुलिस के गिरफ्तार करने से आक्रोशित खनन व्यवसाइयों ने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी का घेराव किया। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी से वार्ता के बाद युवक को 41 का नोटिस देकर रिहा किया गया।  

जानकारी के अनुसार स्टोन क्रशर संचालकों के भाड़ा कम देने से नाराज खनन व्यवसाइयों द्वारा लालकुआं और समेत बरेली रोड में आंदोलन किया जा रहा है। मंगलवार प्रात: खनन व्यवसाइयों ने मोतीनगर क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर में रेता बजरी लेने गए ट्रक चालक से मारपीट कर दी, जिसकी वीडियो वायरल होने एवं ट्रक चालक ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने एक खनन व्यवसाई को हिरासत में लेकर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी ले गई। उसके बाद आक्रोशित खनन व्यवसाइयों ने हल्दूचौड़ चौकी का घेराव कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार ---झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

इस संबंध में खनन व्यवसाइयों ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश फत्र्याल और निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी से वार्ता की। देर शाम कोतवाली में पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल की खनन व्यवसाइयों से वार्ता हुई, जिसमें पुलिस ने उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेने की सख्त हिदायत दी। जिसके बाद 41 का नोटिस देकर हिरासत में लिए बरेली रोड निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट को रिहा किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण

इधर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ड्राइवर से मारपीट के मामले में चालक पंकज रावत निवासी भीमताल की तहरीर पर थाना लालकुआं में बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसमें मौके से गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को 41 का नोटिस देकर फिलहाल रिहा किया गया है, अन्य आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज को देखकर शिनाख्त के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी खनन व्यवसाइयों के साथ बैठक करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी है कि आंदोलन की आड़ में कानून को अपने हाथ में लेने की हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इधर खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है कि खनन व्यवसाइयों के आंदोलन को तोडऩे की साजिश के तहत पुलिस शासन से मिलकर स्टोन क्रशर संचालकों ने मुकदमा लिखवाया है, परंतु खनन व्यवसाई इससे घबराने वाले नहीं हैं, वह लगातार आंदोलन जारी रखेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119