हास्टल से भागी नाबालिग छात्रा बस से बरामद
अल्मोड़ा। यहां नगर के एक विद्यालय में अध्ययनरत एक बालिका स्कूल हास्टल से बिना बताए भाग निकली। जैसे ही उसके गायब होने का पता चला, तो विद्यालय प्रबंधन सकते में आ गया और अविलंब इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन—फानन में हरकत आई पुलिस ने इस 14 वर्षीय बालिका को बस से बरामद कर लिया।
मामला गत दिवस का है। एक 14 वर्षीय बालिका स्कूल के हास्टल से बिना बताए चल दी। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तो छानबीन शुरू हुई। इसी बीच पता चला कि यह छात्रा बस में बैठकर सोमेश्वर की तरफ जा रही है। इस पर सोमेश्वर थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया और छात्रा के परिजनों को बुलाया गया। तत्पश्चात उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी