नाबालिग ने गटका विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
चम्पावत। टनकपुर निवासी एक नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे। जहां नाबालिग का उपचार किया जा रहा है। बीते मंगलवार देर सांय नाबालिग छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते चूहे मारने वाली दवाई गटक ली।
जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने नाबालिग को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ़ हेमंत शर्मा ने बताया कि नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाने की वजह से छात्रा की हालत बिगड़ी है। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। नाबालिग की हालत स्थिर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल