जेवर और नगदी लेकर विवाहित घर से लापता
एक विवाहिता लापता हो गई है, पति का कहना है कि पत्नी अपने जेवर और कुछ नगदी भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुड़की कस्बा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि पांच महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। बीते शनिवार की दोपहर से किसी सूचना के बगैर उसकी पत्नी अचानक कही चली गई।
वह साथ में अपने गहने और घर में रखी कुछ नगदी भी ले गई। रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर जाकर पत्नी की तलाश की गई। लेकिन पत्नी का कही कुछ पता नहीं लग पाया है। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर लापता विवाहिता की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार