टनकपुर से युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। टनकपुर की रहने वाली एक युवती अपने परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों की ढूंढखोज के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका है। युवती की मां ने टनकपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलवार को टनकपुर उपजिला अस्पताल के पास रहने वाली 22 वर्षीय युवती घर से बगैर सूचना दिए गायब हो गई। युवती की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री मंगलवार सुबह घर से कहीं चली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बताया काफी खोजबीन करने के बावजूद भी अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस से जल्द युवती का सुराग लगाने का अनुरोध किया है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119