एक दर्जन से अधिक लड़कों से निकाह करने वाली लुटेरी दुल्हन के खुले राज, करोड़ों की लगाई थी चपत
एक दर्जन लडक़ों के साथ शादी करके सब कुछ ठग कर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 30 साल की महिला गहने, पैसों के लिए शादी करती थी, फिर शादी के कुछ महीनों बाद सारा सामान लेकर फरार हो जाती थी।
जम्मू के राजौरी जिले के नौशेरा से शाहीन अख्तर नाम की महिला को अरेस्ट किया गया है। मोहम्मद अल्ताफ मीर नाम के शख्स की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद अल्ताफ का भी यही आरोप था कि शाहीन ने उससे शादी की थी और फिर कीमती चीजों को लेकर भाग निकली। अल्ताफ ने 5 जुलाई को इस संबंध में शिकायत दी थी। जब महिला शाहीन अख्तर की गिरफ्तारी हुई उसके बाद 12 लोग सामने आए हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें भी शादी के नाम पर धोखा देकर यह लडक़ी भागी है।
यही नहीं कहा जा रहा है कि शाहीन से धोखा खाए लोगों की लिस्ट थोड़ी लंबी हो सकती है। शाहीन से धोखा खाए बडगाम के मोहम्मद अल्ताफ ने कहा कि शाहीन का परिचय उनसे एक बिचौलिये ने कराया था। दोनों ने शादी कर ली थी और फिर 4 महीने तक साथ रहे थे। इसके बाद वह एक दिन कैश और सोना लेकर भाग निकली।
मीर की शिकायत पर शाहीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे पुलिस 14 जुलाई को अरेस्ट करने में कामयाब रही। मुस्लिम समुदाय में शादी में दूल्हे की ओर से दुल्हन को मेहर दिए जाने का नियम है। इसके तहत कुछ रकम लडक़ी को दी जाती है। वह इसी रकम को हड़पने के मकसद से शादी करती थी और फिर दो से 4 महीने के अंदर ही भाग निकलती थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम