UK-खटीमा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-झनकट पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

खटीमा। झनकट पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को झनकट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्रामीण क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सैजना और सूजिया के बीच नहर किनारे कच्चे मार्ग पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे

तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भानू प्रताप (22) पुत्र रोशन लाल, निवासी ग्राम भुड़िया नवीबख्श, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी

कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बरामद तमंचे और कारतूस को सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी, आरक्षी नवीन रजवार और मोहम्मद मोहसिन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119