मोटाहल्दू: सीडीएस रावत के निधन पर शोक व्यक्त-मोमबत्तियां जलाकर दी श्रधांजलि-
मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत पदमपुर देवरिया में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में शिव मंदिर में भारत के प्रथम सीडीएस जनरल स्वर्गीय श्री विपिन रावत की शोक सभा की गई जिसमें मोमबत्तियां जलाकर एवं उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभी ग्राम वासियों ने तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रमेश जोशी उप प्रधान रणजीत सिरोही वार्ड सदस्य नंदन भट्ट समाजसेवी राजेश अधिकारी, बालम बिष्ट, सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल भैरव दत्त नागिला, मुरलीधर, नंदन सिंह, भूपेंद्र चंद्र, महेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह ,पूरन कांडपाल, गिरीश खोलिया तविंदर एठानी, बीडीसी मेंबर गरिमा पांडे पूर्व प्रधान कमला दुर्गापाल, नीलम जोशी ,कमला जोशी ,बीना जोशी, कुसुम जोशी, महिला मंगल दल अध्यक्ष मीनाक्षी कबडवाल सहित तमाम पूर्व सैनिक अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार